ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत अकबरनगर स्थित शिव मंदिर चौक पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पीयूष कुमार ने की।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि अंग क्षेत्र का एक सपूत आज बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे अंग क्षेत्र सहित पूरे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार यादव, शंकर पोद्दार, लाला साह, अनमोल कुमार, पैरु मंडल, सुमन झा, लखन लाल पासवान, प्रणवेश कुमार झा, संजीव कुमार शाह, पिंकू यादव, रुदल ताती, विजय पासवान, शिक्षक मुकेश पोद्दार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




