Homeप्रदेशधनंजय मंडल हवेली खड़गपुर नगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने..भोजल मंडल महाविद्यालय में...

धनंजय मंडल हवेली खड़गपुर नगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने..भोजल मंडल महाविद्यालय में संपन्न हुआ सांगठनिक चुनाव, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत


भोजल मंडल महाविद्यालय में संपन्न हुआ सांगठनिक चुनाव, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत


हवेली खड़गपुर। पीयूष कुमार प्रियदर्शी


सोमवार को नगर के भोजल मंडल महाविद्यालय परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के नगर इकाई का सांगठनिक चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नगर निर्वाचन पदाधिकारी इनाम हसन एवं नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।


चुनाव में सर्वसम्मति से दुलारपुर निवासी धनंजय मंडल को हवेली खड़गपुर नगर जदयू का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी तथा संगठन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का भरोसा जताया।
नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि धनंजय मंडल के नेतृत्व में नगर इकाई और सशक्त होगी।


कार्यक्रम में रेखा सिंह चौहान, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार साह, रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार, बबलू साह, पीएन राय, कुबेर मंडल, मुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!