Homeप्रदेशफार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : विजय सिन्हा

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : विजय सिन्हा



_– 12 मई से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान_ 
_– पहले चरण में 47.85 लाख किसानों का पंजीकरण पूरा_ 

रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)

पटना:  बिहार के किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीठापुर स्थित कृषि भवन में अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। 

शुभारंभ के मौके पर पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के पांच किसानों – लछमिनिया देवी, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, अजय कुमार और उदय कुमार – को फार्मर आईडी वितरित की गई। 

कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान बिहार के किसानों के लिए वरदान बनेगा। 1 करोड़ 80 लाख किसानों का लक्ष्य पूरा होते ही भूमि विवाद खत्म होंगे, सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा और बिचौलियों की भूमिका खत्म होकर सरकार और किसान के बीच सीधा सेतु बनेगा। 

राज्य में अभी 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदी कायम है। कृषि विभाग के पोर्टल पर 88 लाख 40 हजार किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जिसमें 47 लाख 85 हजार किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है। शेष 40 लाख 54 हजार किसानों का आईडी तैयार किया जाना है। 

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य पूरी पारदर्शिता है। आईडी बनने पर किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा और खेती की जानकारी रियल टाइम में मिल जाएगी। जमीन का परिमार्जन भी स्वतः हो जाएगा। 

समारोह में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, विशेष सचिव बीरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
71 %
1.6kmh
94 %
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
29 °
Wed
35 °
Thu
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!