Homeप्रदेशबिहार दिवस पर हवेली खड़गपुर बीआरसी में गणित ओलंपियाड, विजेताओं को सम्मान,...

बिहार दिवस पर हवेली खड़गपुर बीआरसी में गणित ओलंपियाड, विजेताओं को सम्मान, बीडीओ ने प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत


हवेली खड़गपुर

बिहार दिवस के अवसर पर हवेली खड़गपुर प्रखंड के बीआरसी परिसर में प्रखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5, 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के कुल 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


वर्ग 1 से 5 में गणित ओलंपियाड में मध्य विद्यालय राजगंज के आदित्य कुमार, क्विज प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर जागीर के साकेत कुमार तथा चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय राजगंज की मीठी कुमारी विजेता रहीं। वर्ग 6 से 8 में गणित ओलंपियाड में मध्य विद्यालय लोहची की ब्यूटी कुमारी, क्विज में मध्य विद्यालय मंगणिया के आदित्य कुमार तथा चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय गंगटा की मुस्कान कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं वर्ग 9 से 12 में गणित ओलंपियाड में उत्क्रमित हाई स्कूल समद हथिया के बादल कुमार, क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित हाई स्कूल लडूई के पुष्पराज तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित हाई स्कूल गंगटा मोड़ के अनुराग दास का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में अमित मानकर, इशर्फिल अली, मनीष कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार और अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
62 %
0.8kmh
0 %
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
38 °
Sun
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!