Homeप्रदेश14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के...

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी

मंन्टू कुमार जिला संवाददाता औरंगाबाद



औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मामले सुलह-समझौते से निपट सकते हैं, उन्हें लोक अदालत के माध्यम से समाप्त कराना बेहतर विकल्प है।
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि 14 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बीमा दावा, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व धन दोनों की बचत होती है।
अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
38 %
1.4kmh
82 %
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!