आशीष रंजन संवाददाता, दरभंगा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, पीजी एनएसएस इकाई एवं डॉ प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 14 मार्च को विश्वविद्यालय इतिहास विभाग में “विकसित भारत- 2047 और महिला शक्ति” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संगोष्ठी की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, वरीय शिक्षक डॉ नैयर आजम एवं डॉ अमिर अली खान, संगोष्ठी संयोजक डॉ मनीष कुमार, विभागीय शिक्षक- डॉ अमिताभ कुमार एवं डॉ ज्योति प्रभा, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सोनू राम शंकर, मुकेश कुमार एवं राहुल राज आदि उपस्थित थे।
डॉ अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि संगोष्ठी में मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो पुनीता झा-मुख्य अतिथि तथा समाजशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ राफिया काजिम-विशिष्ट अतिथि होंगे। डॉ चौरसिया ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क संगोष्ठी में किसी भी विषय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी के साथ ही अन्य इच्छुक व्यक्ति भी भाग ले सकते हैं। संगोष्ठी के संयोजक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली संगोष्ठी विश्वविद्यालय इतिहास विभाग में 14 मार्च, 2026 को 11 बजे आयोजित होगी। मुकेश कुमार झा ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विकसित भारत-2047 और महिला शक्ति’ विषय पर आगामी 14 मार्च को पीजी इतिहास विभाग में होगा संगोष्ठी
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28
°
C
28
°
28
°
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36
°
Fri
36
°
Sat
33
°
Sun
36
°
Mon
37
°



