रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर शेखपुरा जिला प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत की। समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘बाल श्रम मुक्त बिहार’ अभियान के तहत ‘ई-रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्या है ई-रथ?
यह विशेष जागरूकता वाहन जिले के सभी प्रखंडों में जाएगा। ई-रथ के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बाल श्रम रोकने, बच्चों की शिक्षा का महत्व और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने ली शपथ
समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम शेखर आनंद ने सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से कहा: _”मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि राज्य को बाल श्रम से मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करूंगा।”_
डीएम का संदेश
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक मिशन है। इसे सफल बनाने के लिए हर विभाग को आपसी समन्वय से काम करना होगा।
कौन-कौन रहे मौजूद
इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, गोपनीय प्रभारी, श्रम अधीक्षक और सभी विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने साफ किया कि बाल श्रम को जड़ से खत्म करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इस अभियान के सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।
बिहार: शेखपुरा में ‘बाल श्रम मुक्त बिहार’ अभियान शुरू, डीएम ने ई-रथ को दिखाई हरी झंडी
Munger
overcast clouds
26.1
°
C
26.1
°
26.1
°
91 %
1.9kmh
90 %
Fri
33
°
Sat
33
°
Sun
32
°
Mon
32
°
Tue
28
°



