Homeप्रदेशभागलपुर:दरियापुर में महायज्ञ को लेकर  ध्वाजारोहण ,कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य...

भागलपुर:दरियापुर में महायज्ञ को लेकर  ध्वाजारोहण ,कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित मध्य विद्यालय के पीछे पानी टंकी के समीप श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया ।ज्ञात हो कि ध्वजारोहण मंदार विद्यापीठ से पधारे विद्वान पंडित श्री मंगल झा, पंडित गौरव झा, पंडित राहुल झा , पंडित अमित झा , पंडित पंकज झा आदि के द्वारा मंत्रो उच्चारण सह पूजा अर्चना के साथ मुख्य यजमान प्रकाश यादव व उनकी धर्मपत्नी भारती देवी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ साथ ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने भी पूजा अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच अपनी बातों से संबोधित किये। उन्होंने विष्णु महायज्ञ होने से क्या कुछ लाभ व उसका महत्व के बारे में बताए ।

इस कार्यक्रम के नेतृत्व ग्राम पंचायत दरियापुर के मुखिया आलोक कुमार कर रहे थे । जबकि मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप थे ।गौरतलब है कि श्रीं श्रीं 108 विष्णु महायज्ञ आगामी 17 जून से लेकर 25 जून 2026 के बीच 9 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ से पूर्व  16 जून को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी । मौके पर सरपंच सैयद आलम,शारदा प्रसाद झा, विवेकानंद झा, शिवशंकर झा ,रघुनंदन चौबे , आभाष चंद्र झा,श्रीराम पंडित, ललन शाह ,निरंजन सिंह पंडित निरंजन ठाकुर, प्रकाश सिंह ,परशुराम यादव ,सुबोध शाह, पिंटू यादव, नवल किशोर शाह ,ज्वाला कुमार सोनी, पंकज शाह,वरुण मालाकार, निर्मल शाह ,राजू यादव रंजीत चौधरी पूरन सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
28 %
1.1kmh
86 %
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
38 °
Sun
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!