Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में जॉब कैंप:सिस सिक्योरिटी में 32 युवाओं का चयन, 35...

हवेली खड़गपुर में जॉब कैंप:सिस सिक्योरिटी में 32 युवाओं का चयन, 35 ने कराया निबंधन



हवेली खड़गपुर

मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती की। कैंप में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से गार्ड के लिए 20, कैश कस्टोडियन के लिए 7 तथा सुपरवाइजर के लिए 5 कुल  32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

यह जॉब कैंप सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था।

सिस ट्रेनिंग सेंटर चकाई जमुई के भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती ने बताया कि कंपनी ने सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र थे। आयु सीमा पदों के अनुसार 19 से 40 वर्ष और कुछ पदों के लिए 21 से 36 वर्ष निर्धारित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 29 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।इस जॉब कैंप में प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के युवा रोजगार के अवसर तलाशने पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!