ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष अभय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विजन को साकार करने के लिए चिराग पासवान एक सक्षम और युवा नेतृत्व के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
अभय शर्मा ने एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से इस दिशा में निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में सुशासन को और सशक्त बनाने के लिए युवा नेतृत्व को अवसर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और एनडीए नेतृत्व को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग
लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष अभय शर्मा ने एनडीए नेतृत्व से किया आग्रह
Munger
overcast clouds
34.6
°
C
34.6
°
34.6
°
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°
Mon
35
°



