Homeप्रदेशमुंगेर:जनसुराज पार्टी ने गौरव सिंह को फिर बनाया खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष

मुंगेर:जनसुराज पार्टी ने गौरव सिंह को फिर बनाया खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष

रिपोर्ट:हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी


मुंगेर जिले में संगठन विस्तार और नवनिर्माण अभियान को लेकर हुई बैठक।हवेली खड़गपुर के प्रशंडो में शनिवार को जनसुराज पार्टी के नवनिर्माण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने,संगठन बिस्तार पर चर्चा किया गया पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से गौरव सिंह को पुनः खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।


बैठक में जिला अध्यक्ष साहब मलिक ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक अपनी नीतियों और विचारों को पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला सलाहकार समिति सदस्य मनोज पटेल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अखिल अख्तर, रामविलास यादव, महिला नेत्री अंजू देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह, युवा नेता आशिष, राजा राम पासवान, हर्ष कुमार, टार्जन, यूथ अध्यक्ष अमित सिंह, बैजलपुर पंचायत सरपंच टुन्ना चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण साथी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
67 %
2.5kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
31 °
Thu
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!