Homeप्रदेशबिहार: आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा...

बिहार: आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान


👉पटना में बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन, 56 चिकित्सकों ने ली आजीवन सदस्यता, वरिष्ठ वैद्यों का सम्मान

रिपोर्ट : नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)

पटना: अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन की ओर से रविवार को मां ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर और निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सम्मेलन की सुदृढ़ता के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया गया। 



25 से अधिक ने किया रक्तदान, सैकड़ों मरीजों को लाभ

शिविर में 25 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। साथ ही बड़ी संख्या में मरीजों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा का निःशुल्क लाभ उठाया। 

वरिष्ठ वैद्यों और मां ब्लड सेंटर टीम का सम्मान

कार्यक्रम में बिहार के वरिष्ठ वैद्य उमाशंकर चतुर्वेदी पूर्व प्राचार्य राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय, वैद्य श्रीभगवान सिंह, वैद्य देवव्रत नारायण सिंह पूर्व अधीक्षक राजकीय आयुर्वेद अस्पताल पटना और वैद्य सुरेश राम पूर्व जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी पटना को विशिष्ट चिकित्सीय एवं शैक्षणिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। 

मां ब्लड सेंटर के संस्थापक मुकेश हिंसारिया, सचिव संजय तोतला, आलोक अग्रवाल, गोपी तुलस्यान, नरेश अग्रवाल और पंकज लहरुका को सम्मेलन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। 

56 चिकित्सक बने आजीवन सदस्य

राज्य के विभिन्न जिलों से आए 56 आयुर्वेद चिकित्सकों ने महासम्मेलन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वैद्य अरुण कुमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन वैद्य धनंजय शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर महामंत्री वैद्य सुबाष चंद्र वर्मा, वैद्य जगन्नाथ ओझा, वैद्य संतोष कुमार सिंह, वैद्य कुमार भास्कर, वैद्य नितीन मुकेश सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
53 %
3.7kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
31 °
Thu
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!