हवेली खड़गपुर। प्रखंड के मुलुकटॉंड़ स्थित प्रसिद्ध बड़ी काली मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण देव यादव ने की, जबकि मंदिर के पुजारी निरंजन बाबा के नेतृत्व में पूजा की तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, मरम्मत, आकर्षक सजावट, फूलों की सजावट और माता की प्रतिमा निर्माण सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
पूजा समिति से जुड़े नितेश मिश्रा बाबा ने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन गज यानी हाथी पर हो रहा है, जिसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ माना जाता है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। नवरात्र के दौरान प्रत्येक संध्या मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
वार्ड पार्षद विक्की रॉय ने बताया कि महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की पंक्ति व्यवस्था, प्रसाद वितरण और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष गिरीश नंदन सहाय ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
सचिव पंकज राय ने बताया कि तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में बैठक होगी। बैठक में विकास कुमार, रूपेश कुमार, शिवपूजन कुमार, कृष, राजा ठाकुर, श्रवण ठाकुर, चंदन मंडल, पप्पू पटेल और सिकन्दर ताती सहित अन्य सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
मुलुकटॉंड़ बड़ी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक
Munger
overcast clouds
29.5
°
C
29.5
°
29.5
°
74 %
1.5kmh
99 %
Sun
36
°
Mon
35
°
Tue
36
°
Wed
33
°
Thu
35
°



