Homeप्रदेशरतैठा गांव ढेक टोला में महालक्ष्मी नारायण महा यज्ञ,श्रद्धालु की उमड़ रही...

रतैठा गांव ढेक टोला में महालक्ष्मी नारायण महा यज्ञ,श्रद्धालु की उमड़ रही भीड़,मेले मे जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

रतैठा गांव में महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़..


मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र, भागवत कथा और भंडारे में जुट रहे भक्त….


हवेली खड़गपुर प्रखंड के रतैठा गांव स्थित ढेक टोला में बाबा दूबे स्थान हनुमान मंदिर परिसर के समीप आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। 21 मई से शुरू हुआ यह महायज्ञ 29 मई तक चलेगा। यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना और कथा श्रवण कर रहे हैं।


यज्ञ स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां आकर्षक मंडप के साथ 81 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस, तारामाची, नाव, मिक्की माउस, जंपिंग सहित बच्चों के लिए कई खेल और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। इसके अलावा मीना बाजार, चाट, छोले और अन्य खानपान की दुकानें भी सजाई गई हैं।


इस बार मेले में जलपरी शो लोगों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है। दूर-दूर से लोग जलपरी देखने पहुंच रहे हैं। वहीं यज्ञ स्थल पर भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अयोध्या से पैदल चलकर पहुंचे बाबा घनश्याम महाराज द्वारा ओजपूर्ण प्रवचन दिया जा रहा है। श्रद्धालु कथा सुनकर भावविभोर हो रहे हैं।


यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्य संजय झा ने बताया कि गांव में पहली बार इतने बड़े स्तर पर महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मेले की व्यवस्था संभालने के लिए वालंटियर कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिय हैं। यज्ञ के व्यवस्थापक महंत अरविंद झा हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
78 %
2.1kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
35 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!