Homeखेलमहादेवपुर में ग़रीबपुर ने जीता रोमांचक क्वार्टर फाइनल ,सेमीफाइनल में प्रवेशशहीद पंकज...

महादेवपुर में ग़रीबपुर ने जीता रोमांचक क्वार्टर फाइनल ,सेमीफाइनल में प्रवेश

शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में महादेव 11 को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची ग़रीबपुर टीम


अनितेश कश्यप भागलपुर, ब्यूरो रिपोर्ट


भागलपुर प्रमंडल के बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के महादेवपुर में आयोजित शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला महादेव 11 और ग़रीबपुर टीम के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में ग़रीबपुर ने 2 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस जीतकर ग़रीबपुर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव 11 ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गुलाब ने शानदार 86 रन जबकि आयुष ने 45 रनों का अहम योगदान दिया। ग़रीबपुर की ओर से ऋषि और राज खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग़रीबपुर टीम ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर 242 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में तौफ़ीक के 49 रन और अमन के संघर्षपूर्ण 38 रन निर्णायक साबित हुए।

शानदार बल्लेबाजी के लिए महादेव 11 के गुलाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका पीयूष राय और दीपक झा ने निभाई। कमेंट्री बमबम राय, गोपाल शर्मा एवं आयुष देव ने की, जबकि स्कोरर आशुतोष राय और आदर्श रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी रामकुमार उर्फ गोरे द्वारा प्रदान किया गया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल अंकित 11 महौता और जिला स्कूल भागलपुर के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!