Homeप्रदेशशेखपुरा: जिलाधिकारी जिला परिषद् शेखपुरा की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, बजट...

शेखपुरा: जिलाधिकारी जिला परिषद् शेखपुरा की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, बजट और योजनाओं को मिली मंजूरी



रिपोर्ट : सोनू कुमार पत्रकार

शेखपुरा: शनिवार को समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में जिला परिषद् माननीय अध्यक्षा, श्रीमति निर्मला सिंह जी की अध्यक्षता में जिला परिषद् की बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री रंधीर कुमार सोनी, माननीय विधायक शेखपुरा एवं श्री डॉ० पुष्पंजय कुमार, माननीय विधायक बरबीघा एवं उप विकास आयुक्त महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

उक्त बैठक में जिला परिषद् के माननीय उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार एवं अन्य माननीय सदस्य सभी प्रखंड प्रमुख एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में गत् बैठक दिनांक 28.05.2025 की सम्पुष्टि, उत्पाद कार्यालय के सामने जिला परिषद् शेखपुरा के नवनिर्मित 05 दुकान का निविदा के माध्यम से बंदोबस्ती की स्वीकृति, वितीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट की स्वीकृति, वितीय वर्ष 2026-27 षष्टम / सप्तम् राज्य वित/ 15वीं वित/16वीं वित के योजनाओं का चयन का अनुमोदन का प्रस्ताव को पारित किया गया है।

इसके साथ ही जिला परिषद् के बरबीघा डाक बंगला स्थित 36 दुकान के किराये में 20 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव, जिला परिषद् के दुकान का किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदर के ऊपर सूद के साथ किराया वसूली हेतु नीलामवाद एवं एकरारनामा रद्द करने की स्वीकृति प्रदान किया गया तथा जिलें में चल रहें सभी विभागों के कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन का अनुश्रवण किया गया।

उक्त बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
27 %
4.4kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!