Homeप्रदेशश्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया जिला स्थापना दिवस और...

श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया जिला स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण सिह जयंती,  मंत्री व विधायक हुए शामिल



रिपोर्ट: मो. अंजुम आलम,जमुई(बिहार)

जमुई: जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक प्रफुल्ल मांझी, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह , पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह, डीएम, नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल सहित अन्य पदाधिकारी व नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व गुब्बारा उड़ाकर किया। इस दौरान श्रीकृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, नेताओं के साथ वरीय पदाधिकारियों ने घूम घूम कर विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया गया। साथ ही जिला के विकास की गति को और तेज किए जाने का संदेश दिया।



इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि आज के ही दिन महान स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत श्रीकृष्ण सिंह का जन्म हुआ था। इसी दिन यानी 21 फरवरी 1991 को जमुई को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। दोनों उत्सव एक साथ मनना गर्व की बात है। श्रेयसी सिंह ने जिले के विकास की रफ्तार को और गति दिए जाने की बात कही। वहीं प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह के आजादी की लड़ाई में योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वे महामानव थे। उन्होंने जिला स्थापना दिवस पर यहां के नागरिकों को बधाई दी। डीएम नवीन ने आये अतिथियों का इस्तकबाल करते हुए कहा कि स्व. श्रीकृष्ण सिंह के संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। उनके बताए मार्गों पर चलकर ही विकसित जमुई का निर्माण संभव है। उन्होंने जिला में संचालित योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और उपलब्धियों को गिनाया। पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित कर दिवंगत श्रीकृष्ण सिंह को नमन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में जिलावासी उपस्थित थे। मुख्य समारोह उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
35 %
3.2kmh
0 %
Sat
21 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!