Homeप्रदेशखड़गपुर नगर परिषद के विकास के लिए 92 करोड़ का बजट, 25...

खड़गपुर नगर परिषद के विकास के लिए 92 करोड़ का बजट, 25 वार्डों में होंगे विकास कार्य

कल से कराई जाएगी माइकिग, अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर

नगर के मुख्य चौक चौराहों पर सड़क किनारे जगह-जगह बनेगा यात्री पड़ाव

खड़गपुर नगर परिषद के विकास के लिए 92 करोड़ का बजट, 25 वार्डों में होंगे विकास कार्य

कल से कराई जाएगी माइकिग, अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर

नगर के मुख्य चौक चौराहों पर सड़क किनारे जगह-जगह बनेगा यात्री पड़ाव

हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्य पार्षद प्रभु शंकर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। खड़गपुर नगर परिषद को विकास को नई ऊंचाई देने के लिए गया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैठक में 92 करोड़ का बजट लाया गया।यह बजट 6 लाख 78 हजार 504 रुपये का लाभ दर्शाता है।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर,उप मुख्य पार्षद दीपक यादव और सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।



बजट में नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई विकास योजनाएं शामिल की गईं। इसमें जगह जगह मुख्य सड़क किनारे चौक चौराहों पर यात्री पड़ाव , डाक बंगला मार्केट में वेडिंग जोन जिला परिषद से बात कर बनाने का प्रस्ताव, अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अभियान, विभिन्न वार्डों में सरकारी खाली जगह पर सामुदायिक भवन निर्माण,नाली-गली निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, पुस्तकालय,आपदा,रोड निर्माण, पेयजल व्यवस्था, जल जीवन हरियाली योजना के तहत कुआं, तालाब, सोखता, आहत और पाईन निर्माण शामिल हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सफाई कार्य और मशीनरी की व्यवस्था की जाएगी। ड्रेनेज और सीवरेज कार्य, सामुदायिक शौचालय निर्माण, वेंडिंग जोन, सब्जी और फिश मार्केट निर्माण भी बजट में शामिल हैं।  प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सामुदायिक भवन निर्माण,स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन हरियाली के तहत मनी नदी के प्रमुख घाटों सद्भावना, तकिया, सिमपुर, अम्माकोल घाट की साफ सफाई और जीणोद्धार। नगर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और विविध व्यय के लिए भी राशि तय की गई है।

बजट में 72 योजनाएं प्रशासनिक स्तर पर तय की गई हैं। नगर परिषद क्षेत्र में सभी वार्डों में एक एक 25 स्थानों पर स्थाई प्याऊ निर्माण होगा।

कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि यह बजट नगर के 25 वार्डों के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस बार बजट में 50 लाख नया आपदा राहतकोष के लिए, खेलकूद प्रोत्साहन एवं पुस्तकालय हेतु 1 करोड़ का बजट लाया गया है।

वही सभी वार्ड पार्षद ने बारी-बारी से अपने वार्डों की समस्याओं को गिनाया और बताया।

इस मौके पर नगर परिषद के जेईई कुमार गुलशन, प्रधान लिपिक शिव कुमार , वार्ड पार्षद सदस्य विपिन खिरहरी, विक्की रॉय,श्यामसुंदर दास, सरिता केशरी,पूजा देवी,नीलम कुमारी,पप्पू पासवान,तस्लीमुद्दीन, अनुवेश कुमार, बमबम मंडल, उत्तम कुमार सहित कई वार्ड पार्षद और नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

  • नगर परिषद में लाए गए अलग-अलग कार्यों के लिए पेश बजट की सूची….

    1. विभिन्न वार्डों में नाली गली निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़
    2. शेड निर्माण कार्य हेतु 7 करोड़

    3 पेयजल को कार्य हेतु 3 करोड़

    4.जल जीवन हरिवाली कार्य हेतु कुआं लाख

    5. जल जीवन हरिवाली कार्य हेतु (तालाब 50 Lac

    6. जल जीवन हरियाली कार्य हेतु (सोखता) 50 Lac

    7. जल जीवन हरिवाली कार्य हेतु (आहत, पाईन ) 30  लाख

    8. ठोस अपशिस्ट एवं कचरा प्रबंधन हेतु (सफाई कार्य के लिए) 05 cr

    9. ठोस अपशिस्ट एवं कचरा प्रबंधन हेतु (मशीनरी के लिए) 03 cr

    10.विभिन्न वार्डों में ड्रेनेज एवं सेवरेज़ कार्य के लिए 8 करोड़

    11. अगर परिषद क्षेत्रांतगत समुदायीक शौचालय निर्माण हेतु CT/PT/IHL:- 3 करोड़

    12.वेंडिंग जोन/सब्जी मार्केट/ फिश मार्केट निर्माण हेतु :-4 करोड़

    13.घाट निर्माण कार्य के लिए 03 करोड़

    14. नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराठों पर CC TV Camera लगाने हेतु 1करोड़

    15. विभिन्न पाडों में सामुदायीक भवन निर्माण हेतु 2 करोड़

    16. सभी प्रकार के बिजली बिल के भुगतान के लिए 4 करोड़

    17. सबके लिए आवास योजना 10 करोड़

    18. स्वच्छ भारत अभियान 1 करोड़

    19.वेतन और मजदूरी, पार्षद भला, मानदेय, पेंसन, हेतु 5 करोड़.

    20. विभिन्न वार्डों में लगे ढाई भास्क लाईट मरम्मती और सामान क्रय हेतु 02 करोड़

    21. वाहन की खरीदी/ डीजल एवं पेट्रोल / मरम्मत हेतु 1 करोड़

    22.पार्क निर्माण एवं सौंदर्याकरण हेतु 3 करोड़

    23.रनगर भवन का जीर्णोधार एवं साज सज्जा हेतु 5 करोड़

    24. आपदा राहत कोष 50 लाख

    25.नगर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा के लिए 2 करोड़

    26. मरम्मत और सुधर कार्य हेतु (रोड, नाली, नाला, भवन अन्य) 5 करोड़

    27.नगर परिषद के अंतर्गत दुकानों का जीर्णोधार 1 करोड़

    28. खेल कूद प्रोत्साहन एवं पुस्तकालय हेतु 1 करोड़

    29.सांस्कृतिक कार्यक्रम/ विशेष पर्व त्यौहार हेतु 60लाख

    30.बोर्ड के सामान्य बैठक हेतु 10 लाख

    31.विविध व्यय हेतु 3 करोड़
RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
59 %
6kmh
69 %
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!