Homeप्रदेशशाहकुण्ड के सजौर मंडल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया...

शाहकुण्ड के सजौर मंडल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर में भारतीय जनता पार्टी सजौर मंडल के सजौर सामुदायिक भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के 47 वी स्थापना दिवस कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी  को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ के के मंडल, कार्यसमिति सदस्य दिलीप साह ने संबोधित किया। मंच संचालन मंडल महामंत्री मनोज झा द्वारा किया गया।


सजौर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष के द्वारा पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में सरकार के द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जो पेड़ को 6 अप्रैल 1980 को बोया गया था वह आज विशाल वटवृक्ष बन कर दुनिया की सब से बड़ा राजनीतिक दल बन गया है।उन्होंने कहा भाजपा के लिए सत्ता कभी लक्ष्य नहीं, बल्कि सेवा का सशक्त माध्यम रही है। “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय लक्ष्य और सेवा ही संगठन” जैसे मूल मंत्रों ने हर चुनौती में हमें नई दिशा और नई शक्ति प्रदान की है।आज जब देश अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुका है, तब हमारा संकल्प और भी दृढ़ हो जाता है कि हर नागरिक सशक्त हो, हर गांव विकसित हो और हर वर्ग का समुचित उत्थान हो यही हमारा ध्येय है।

महामंत्री मनोज झा ने कहा आज का यह पावन दिवस हमें उस महान संकल्प की याद दिलाता है, जिसमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, संगठन और समर्पण के मूलमंत्र के साथ भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।विकसित भारत के संकल्प के साथ, आइए हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के इस पावन यज्ञ में सक्रिय सहभागी बनें।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रकाश कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय साह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान,विनोदानंद झा,योगेन्द्र भगत, सुभाष झा एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
53 %
6.3kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!