Homeदेश - विदेशसड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लिया संकल्पप्रखंड, अंचल कर्मी...

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लिया संकल्प

प्रखंड, अंचल कर्मी सहित आम नागरिक ने भी लिया संकल्प


हवेली खड़गपुर

शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रियंका कुमारी ने प्रखंड कर्मी सहित कार्यालय आये लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया। इसके अलावा हिट एंड रन जैसी गंभीर घटनाओं से बचाव के लिए सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रधान लिपिक गौरव मिश्रा ने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मौके पर उपस्थित प्रखंड व अंचल कर्मी सहित आम नागरिकों  ने यह संकल्प लिया कि वह भविष्य में सड़क पर चलते समय स्वयं भी नियमों का पालन करेंगे तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!