Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर के गौशाला मार्केट में जिले के तीनों सीटों पर एनडीए...

हवेली खड़गपुर के गौशाला मार्केट में जिले के तीनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी  की जीत पर जश्न,

समर्थकों में खुशी की लहर  एक दूसरे को रंग गुलाल लगा, बांटी मिठाई



हवेली खड़गपुर

मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को हवेली खड़गपुर में उत्सव का माहौल देखा गया। तारापुर से भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मुंगेर से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय और जमालपुर से जदयू उम्मीदवार नचिकेता मंडल की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर रहा।

नगर के गौशाला मार्केट में भाजपा नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया, जिससे पूरा इलाका उल्लास से गूंज उठा।

तारापुर विधानसभा संयोजक सह प्रदेश परिषद सदस्य शंभू केसरी और भाजपा नगर मंत्री रजनीश झा भी समारोह में उपस्थित रहे।



नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि “यह चुनाव पूरी तरह विकास और नेतृत्व क्षमता के मुद्दे पर लड़ा गया। सम्राट चौधरी जनता की पहली पसंद साबित हुए हैं। यह जीत जनता के भरोसे और बदलते राजनीतिक समीकरणों का संदेश है।”
समर्थकों ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्साह जताया।

वहीं शंभू केसरी ने कहा कि बिहार की जनता पहले ही डबल इंजन सरकार पर भरोसा कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि “मोदी–नीतीश सरकार ने विकास कार्यों के जरिए जनता का विश्वास जीता है। महिलाओं को 10,000 की सहायता राशि, 125 यूनिट फ्री बिजली जैसी योजनाओं ने लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया।”
उन्होंने कहा कि यह जनादेश बताता है कि जनता ने महागठबंधन के कथित जंगलराज और भ्रष्टाचार को नकारकर सुशासन व स्थिरता को चुना है।


“यह प्रचंड बहुमत ‘विकसित बिहार–विकसित भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में रेखा सिंह चौहान, सरिता केसरी, शशि सौरभ, गोरेलाल मंडल, अनिल सिंह, अनिल सिन्हा, धनंजय मंडल, विनोद सिंह, संजय ठाकुर, शशि राय, सुजीत कुमार मुन्ना, संजय कुमार, रविंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!