Report Piyush Kumar Priyadarshi
हवेली खड़गपुर
दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हवेली खड़गपुर थाना परिसर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की, जिसमें केंद्रीय विसर्जन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
थाना अध्यक्ष मिश्रा ने बैठक में कहा कि दुर्गा पूजा आयोजक समितियों के साथ केंद्रीय विसर्जन समिति का समन्वय प्रशंसनीय है। प्रशासन और समिति का मुख्य उद्देश्य यही है कि क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में, सामाजिक सौहार्द एवं परंपरागत उत्साह-उल्लास के साथ सम्पन्न हो। उन्होंने बताया कि प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल एवं शस्त्र बल की तैनाती की जाएगी। पूजा और विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा जारी चेकलिस्ट का पालन हर पूजा समिति और अखाड़ा आयोजन समिति के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक प्रतिमा स्थल और जुलूस का प्रशासन द्वारा अवलोकन किया जाएगा और नियमों के पालन की सख्ती से जांच होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की शराबबंदी कानून का पालन कड़ाई से होगा। पूजा और विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का शराब सेवन या उसके सेवन का प्रयास अस्वीकार्य है। उन्होंने समिति सदस्यों और आम लोगों से अपील की कि वे इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि समय से प्रतिमा का उठाव और विसर्जन करना प्रत्येक पूजा समिति की जिम्मेदारी है। विलंब या लापरवाही से व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए सभी समितियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पूजा के अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को छोड़कर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बनाया जाए।
बैठक में केंद्रीय विसर्जन समिति के सदस्यों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे पूर्ण सहयोग करेंगे ताकि दुर्गा पूजा का यह महापर्व बिना किसी विघ्न के संपन्न हो सके।
इस अवसर पर केंद्रीय विसर्जन समिति के सदस्य योगेश्वर स्वामी, मनोज कुमार, रघु, संजीव कुमार, राजकिशोर केसरी, ईशु यादव, प्रशांत कुमार, नंदन कुमार, संजय ठाकुर, रजनीश झा तथा विक्की राय मौजूद थे।
हवेली खड़गपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय विसर्जन समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28
°
C
28
°
28
°
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36
°
Fri
36
°
Sat
33
°
Sun
36
°
Mon
37
°



