रिपोर्ट पीयूष कुमार प्रियदर्शी
नीचे पढ़े पूरी खबर….
हवेली खड़गपुर: जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से शुक्रवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंड बिहारी स्थित श्री गोपाल शरण सिंह के आवास पर वरिष्ठ साथियों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आपसी सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान दूसरे प्रत्याशी के रूप में श्री कृष्ण मुरारी ने प्रोफेसर राजेंद्र मंडल को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने माला पहनाकर प्रोफेसर मंडल को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी आम सहमति का समर्थन करते हुए संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में श्री गोपाल शरण सिंह, कुंदन मंडल, अंतिम मंडल, राहुल कुमार, मुकेश बिंद, मनोज, हिमांशु, मिथिलेश पासवान, अपराजित सिंह, रामगुलाम सिंह, विनीत सिंह, केशव कुमार, कुंदन सिंह, अभिनव कुमार सहित जदयू के कई समर्पित साथी मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय से संगठन को मजबूती मिलेगी।



