हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के समीप शनिवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित विशेष राजस्व महाअभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा।
अंचल अधिकारी हलेंद्र कुमार सिंह ने शिविर की शुरुआत करते हुए सभी हल्का कर्मचारियों को आवेदन पंजी सौंपा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी दस्तावेजों में दर्ज अशुद्धियों को दूर करना और जनता को पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए हल्का कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को आवेदन पत्र देंगे। ग्रामीण अपने अभिलेख में मौजूद त्रुटियों को दर्ज कर आवेदन शिविरों में जमा करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान से जुड़ी अशुद्धियों का सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण (रैयत की मृत्यु के बाद वंशावली के आधार पर जमाबंदी) तथा बंटवारा नामांतरण (संयुक्त जमाबंदी का आपसी सहमति, पंजीकृत वाद या न्यायालय के आदेश पर विभाजन) किया जाएगा।
इसके साथ ही जिन लोगों की जमाबंदी ऑफलाइन है, उसे ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए आवेदक आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन पत्र शिविर में जमा करेंगे।
अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक हल्का में सात दिनों के अंतराल पर कम-से-कम दो शिविर आयोजित होंगे, जिससे ग्रामीणों को आवेदन भरने और जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव, संतोष कुमार यादव, वरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
हवेली खड़गपुर में भूमि अभिलेख सुधार हेतु विशेष राजस्व महाअभियान शुरू
16 अगस्त से 20 सितंबर तक पंचायत स्तर पर लगेगा शिविर
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9
°
C
31.9
°
31.9
°
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32
°
Fri
35
°
Sat
37
°
Sun
35
°
Mon
37
°



