Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में सीएससी वीएलई के माध्यम से पशुपालकों के लिए वर्चुअल...

हवेली खड़गपुर में सीएससी वीएलई के माध्यम से पशुपालकों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम



हवेली खड़गपुर

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के तत्वावधान में पशुपालकों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चल रहे जागरूकता माह के तहत 5 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सीएससी वीएलई विवेक कुमार एवं रतनी तेघड़ा के सीएससी वीएलई पीयूष कुमार प्रियदर्शी के माध्यम से अधिक से अधिक पशुपालकों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से जोड़ना था।वर्चुअल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, बीमा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी समय पर मिलने से पशुपालकों की आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने सीएससी और वीएलई की भूमिका को सरकार और पशुपालकों के बीच सेतु बताया।/
कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं, डिजिटल सुविधाओं एवं पशु कल्याण से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी सहित ब्लॉक स्तर के कर्मी उपस्थित रहे। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में पशुपालक सीएससी केंद्रों पर पहुंचकर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!