Homeप्रदेशहेब्रोन मिशन स्कूल में आर्ट फेस्ट : बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने...

हेब्रोन मिशन स्कूल में आर्ट फेस्ट : बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल, ग्रीन हाउस रहा अव्वल

Report Piyush Kumar Priyadarshi

हवेली खड़गपुर नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में शनिवार को आयोजित आर्ट फेस्ट बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बन गया। विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. प्रसाद के संयोजन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक सह प्राचार्य पी.सी. प्रसाद एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में ब्लू हाउस, रेड हाउस, ग्रीन हाउस और येलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। किड्स, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने एकल व समूह गीत, नृत्य, नाटक, भाषण, मिमिक्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।



अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और ढेरों आशीर्वाद दिया। निर्णायक मंडली ने प्रस्तुति के आधार पर अंक प्रदान किए, जिसमें ग्रीन हाउस 51 अंक लेकर प्रथम, येलो हाउस 41 अंक के साथ द्वितीय, ब्लू हाउस 40 अंक लेकर तृतीय और रेड हाउस 34 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा।

इस अवसर पर अनु प्रसाद, दीपक कुमार, विनय कुमार, शिशिर झा सहित विद्यालय परिवार, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
61 %
4.1kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!