Homeप्रदेशकिसान भवन मुज़फ्फरगंज में भव्य पशु मेला आयोजित, महिला उद्यमिता और पशुपालन...

किसान भवन मुज़फ्फरगंज में भव्य पशु मेला आयोजित, महिला उद्यमिता और पशुपालन को मिला बढ़ावा



दैनिक हिन्दी न्यूज| हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत किसान भवन, मुज़फ्फरगंज (खड़गपुर) में रविवार को सेवाभारत एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से भव्य पशु मेला का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 200 से अधिक बकरी पालकों ने अपनी बकरियों के साथ भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेहतर पशुपालन को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना तथा महिला उद्यमिता को मंच प्रदान करना रहा।

मेले में विभिन्न गांवों की उद्यमी महिलाओं ने अपने द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की। इनमें अगरबत्ती, बड़ी, पापड़, कपड़े, बकरी के दूध से बनी साबुन, जैविक खाद, दाना मिश्रण सहित पशुपालन व घरेलू उपयोग से जुड़े कई उत्पाद शामिल रहे। यह मेला ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण बना।



कार्यक्रम के दौरान 10 गांवों से चयनित 30 उत्कृष्ट बकरी पालकों को उनके बेहतर कार्य और उन्नत पशुपालन पद्धतियों के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए खेल, म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसबीआई फाउंडेशन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सिद्धेलिंगेश एवं निशांत ने उपस्थित होकर महिलाओं और पशुपालकों के प्रयासों की सराहना की और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

सेवाभारत की ओर से राज्य समन्वयक सुष्मिता गोस्वामी सहित संदीप रामूका, जय प्रकाश, अमित कुमार, अशोक पासवान, मन्नू कुमार, प्रीति, रिमझिम, अनुप्रिया, रूपा केशरी, श्वेता प्रसाद व रंजू प्रकाश समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पशु सखी चंदा बेन, रजनी बेन, संगीता बेन, प्रेमलता बेन, उर्मिला बेन एवं कंचन बेन सहित अन्य पशु सखियों ने नाटक के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। प्रस्तुति के जरिए बेहतर पशुपालन, पशु स्वास्थ्य और आजीविका संवर्धन का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया गया।

कुल मिलाकर यह पशु मेला पशुपालकों और महिला उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ और ग्रामीण विकास व सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!