हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत कौशलपुर कोड़ासी निवासी एवं पूर्व रेलवे में कार्यरत लोको पायलट राजीव रंजन को रेल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सतर्कतापूर्ण सेवाओं के लिए ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा शुक्रवार को प्रदान किया गया।
लोको पायलट राजीव रंजन ने अपने लंबे सेवाकाल में कई बार असाधारण सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। 5 फरवरी 2024 को मालगाड़ी का परिचालन करते समय उन्होंने ट्रैक के पास एक मुड़े हुए ट्रक को देखा और तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। वहीं 12 सितंबर 2024 को गलत सिग्नल की पहचान कर समय रहते उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिससे ट्रेन का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित हो सका।
उनकी त्वरित निर्णय क्षमता, सूझबूझ और सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के कारण न केवल यात्रियों बल्कि रेलवे की संपत्तियों की भी सुरक्षा संभव हो पाई। इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव कौशलपुर कोड़ासी में खुशी का माहौल है। शिक्षक प्रभाकर कुमार भारती, पैक्स अध्यक्ष मुकेश बिंद, शिक्षक पंकज कुमार पवन, रवि शंकर कुमार रवि सहित ग्रामीणों ने राजीव रंजन को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजीव रंजन को किया सम्मानित
रेल सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



