हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी
विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मुंगेर धीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हवेली खड़गपुर विद्युत कार्यालय प्रांगण में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता खड़गपुर श्री शशिकांत, कनीय विद्युत अभियंता खड़गपुर/शामपुर/टेटीया बंबर सहित सभी प्रशाखाओं के क्षेत्रीय मिस्त्री, एजेंसी प्रतिनिधि एवं मीटर रीडर उपस्थित रहे।
बैठक में मिस्त्रियों को विद्युत संरचना को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बड़े बकायेदारों से मीटर रीडर के सहयोग से बकाया वसूली अभियान चलाने और आवश्यक होने पर विद्युत विच्छेदन करने का निर्देश दिया गया।
मीटर एजेंसी को सभी खराब मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने को कहा गया।
अध्यक्ष ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व बढ़ोतरी के लिए उपभोक्ताओं से विद्युत बिल वसूली को गति देना और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।





