Homeप्रदेशघोसपुर में 200 एकड़ में डीएसआर तकनीक से धान की खेती का...

घोसपुर में 200 एकड़ में डीएसआर तकनीक से धान की खेती का निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के सुझाव



हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के घोसपुर एवं आसपास के गांवों के खेतों का बुधवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 एकड़ क्षेत्र में सीधी बुवाई वाली धान (डीएसआर) तकनीक से की जा रही खेती का जायजा लिया और किसानों से फसल की स्थिति एवं प्रबंधन की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने पर पानी की बचत होती है, श्रम लागत कम आती है और समय की भी बचत होती है। साथ ही इससे बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना रहती है। उन्होंने खेतों में खरपतवार नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा समय पर सिंचाई एवं कीट-रोग प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए।


विपुल विप्लव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक एवं जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है। डीएसआर तकनीक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मी एवं स्थानीय किसान भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
4.4kmh
43 %
Wed
28 °
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!