Homeप्रदेशटेटिया बंबर के मिल्की में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री हुए...

टेटिया बंबर के मिल्की में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री हुए शामिल


टेटिया बंबर प्रखंड के बनहरा पंचायत स्थित मिल्की में रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। राजकीय बुनियादी विद्यालय, मिल्की में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निर्धारित कार्यक्रम के तहत शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका बुके और माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, बीडीओ निशा राय, सीओ अर्चना कुमारी, विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!