Homeप्रदेशटेटिया बंबर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, 19 स्वतंत्रता सेनानियों...

टेटिया बंबर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, 19 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वाले शिलापट्ट का हुआ अनावरण



टेटिया बंबर। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस जवानों ने शस्त्र सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।



समारोह में प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले 19 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वाले शिलापट्ट का अनावरण बीडीओ निशा राय एवं प्रखंड के बुजुर्ग ग्रामीणों द्वारा किया गया। हालांकि शिलापट्ट में कई स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शामिल नहीं हो सके हैं। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के बाद छूटे नामों को अगली बार शामिल किया जाएगा।

मौके पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद समेत कर्मी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अंसार अहमद तथा पशु चिकित्सा अस्पताल में डॉ. संजय ने झंडोत्तोलन किया। बीआरसी भवन में बीडीओ निशा राय, कन्या मध्य विद्यालय में समिति मानकर और कृषि कार्यालय में सूरज कुमार ने तिरंगा फहराया। उचेश्वरनाथ हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई। पंचायत सरकार भवनों में मुखिया ने ध्वजारोहण किया। पूरे प्रखंड में देशभक्ति का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
44 %
5.1kmh
99 %
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!