Homeप्रदेशतारापुर से राजद प्रत्याशी अरुण साह ने भरा नामांकन, बोले— जनता ने...

तारापुर से राजद प्रत्याशी अरुण साह ने भरा नामांकन, बोले— जनता ने तय कर लिया है किसे वोट देना है



मुंगेर (बिहार) डेस्क रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पर शुक्रवार को तारापुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अरुण साह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अरुण साह ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो शिक्षा और स्वास्थ्य उनके काम की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “मैं वर्ष 1990 से राजद से जुड़ा हूं और एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विचारधारा पर लगातार काम कर रहा हूं। तारापुर की जनता अब समझ चुकी है कि उसे किसे वोट देना है और किसे नहीं।”



तारापुर विधानसभा सीट इस बार राजनीतिक रूप से सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है, क्योंकि इसी सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं। ऐसे में अरुण साह के नामांकन से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

गौरतलब है कि महागठबंधन ने लगातार दूसरी बार अरुण साह पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 6 नवंबर को होने वाले मतदान में जनता किस ओर अपना जनादेश देती है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!