हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर प्रखंड की मुरादे पंचायत अंतर्गत दशरथपुर गांव में सिंधवारणी जलाशय योजना को लेकर शुक्रवार को लोक सुनवाई आयोजित की गई। दशरथपुर शिव मंदिर के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, भू-अर्जन विभाग एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे। लोक सुनवाई की अध्यक्षता अंचल अधिकारी खड़गपुर जयप्रकाश ने की।
अंचल अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सिंधवारणी जलाशय योजना का उद्देश्य खड़गपुर झील से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि नहर निर्माण के लिए जिनकी भूमि अधिग्रहित की जानी है, वे अपनी दावा-आपत्ति लोक सुनवाई के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
हालांकि, सुनवाई के दौरान किसी भी किसान ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। अधिकारियों ने इसे योजना के प्रति ग्रामीणों के संतोष का संकेत बताया। मौके पर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव एवं राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार भी उपस्थित थे।
दशरथपुर में सिंधवारणी जलाशय योजना पर लोक सुनवाई
किसानों से मांगी गई आपत्ति, सिंचाई सुविधा बढ़ाकर उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4
°
C
27.4
°
27.4
°
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°
Mon
35
°



