Homeप्रदेशनव निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, शुक्रवार तक तैयारी...

नव निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, शुक्रवार तक तैयारी पूरी करने का निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल उद्घाटन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीएस ने किया निरीक्षण

डीएम के निरीक्षण से तेज हुई अस्पताल उद्घाटन की तैयारियां



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने गुरुवार को हवेली खड़गपुर स्थित नव निर्मित 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन, ओपीडी, वार्ड, चिकित्सीय उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद समेत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां शुक्रवार तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर 2025 को बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा इस अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस अवसर को देखते हुए अस्पताल में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू हो जाने से खड़गपुर अनुमंडलवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। सौ शैय्या वाले इस अस्पताल में ओपीडी, शल्य चिकित्सा, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया कराई जाएंगी, जो क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।


वहीं जिलाधिकारी के निरीक्षण से पूर्व सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने डीपीएम मो. फैजान अशर्फी, एसडीएम राजीव रौशन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर संभावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उपस्थिति पंजी, फाइलों तथा पूर्व से संचालित वार्डों का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं अस्पताल के गेट के समीप फैले अतिक्रमण,अस्पताल परिसर में जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त किया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!