Homeक्राइमपटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, सूर्या डॉन को पुलिस ने मारी...

पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, सूर्या डॉन को पुलिस ने मारी गोली



रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार(बिहार)



पटना: पटना में बुधवार को STF और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राजीव कुमार उर्फ सूर्या श्री गोली लगने से घायल हो गया। STF को सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है, जिसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख राजीव ने STF के जवानों पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में STF ने भी गोली चलाई और दोनों ओर से करीब तीन राउंड फायरिंग हुई।

गायघाट में घेराबंदी, फायरिंग से मचा हड़कंप

STF को सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा है और बड़ी वारदात की योजना बना रहा है, जिसके बाद टीम ने इलाके को घेर लिया और खुद को फंसा देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश

अपराधी की फायरिंग के जवाब में STF ने भी गोली चलाई, दोनों ओर से करीब तीन राउंड फायरिंग हुई और इसी दौरान एक गोली राजीव के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

पिस्टल बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन

घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल भेजा गया, उसके पास से पिस्टल बरामद की गई और मुठभेड़ के बाद पूरे गायघाट इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया।

24 से अधिक मामलों का आरोपी राजीव

खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला राजीव लूट, डकैती, अवैध हथियार, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक मामलों में वांछित है और लंबे समय से STF की रडार पर था।

गौरतलब कर दूं कि परिचय कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी),पटना द्वारा बताया गया कि दिनांक 10-11.02.2026 की रात्रि में आलमगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक अपराधी राजीव कुमार उर्फ़ सूर्या रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से गायघाट आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा STF के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थल पर पहुँच कर घेराबंदी की गई।  पुलिस टीम को देखते ही उक्त अभियुक्त ने पुलिस पर हमला कर दिया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में एक गोली लगी है। घटनास्थल से 01 देसी कट्टा,01 ज़िन्दा कारतूस तथा 01 गोली का खोखा बरामद किया गया है। अभियुक्त का पूर्व से कई गंभीर कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नए साल का पांचवां एनकाउंटर

यह 2026 में बिहार पुलिस का पांचवां एनकाउंटर है, इससे पहले जनवरी में परमानंद यादव, नीतीश यादव और मैनेजर राय के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है, जिससे साफ है कि STF का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
17.2 ° C
17.2 °
17.2 °
39 %
2.3kmh
0 %
Wed
17 °
Thu
28 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!