हवेली खड़गपुर:मंगलवार की देर रात नगर क्षेत्र के मुलुकटांड़ में अचानक लगी भीषण आग से दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में एक सूअर और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि हजारों रुपये मूल्य की घरेलू संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय महेश मांझी की पत्नी सुखिया देवी के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों ने बगल में स्थित शंकर मांझी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों परिवारों को भारी क्षति उठानी पड़ी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय समाजसेवियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुलुकटांड़ में भीषण आग से दो घर जले, पशुधन समेत हजारों की संपत्ति राख,एक सूअर व दो बकरियों की जलकर मौत, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Munger
overcast clouds
27.9
°
C
27.9
°
27.9
°
81 %
2.4kmh
100 %
Fri
36
°
Sat
37
°
Sun
36
°
Mon
36
°
Tue
33
°



