Homeखेलदरियापुर में रात्रि क्रिकेट मैच का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू...

दरियापुर में रात्रि क्रिकेट मैच का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू ने किया

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर के पासवान टोला स्थित दरियापुर अस्पताल के पीछे मैदान पर चल रहे दरियापुर पासवान टोला क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित रात्रि क्रिकेट के उद्घाटन मुकाबले में डीडीसी एलेवन की टीम में टिंकू इलेवन की टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिंकू इलेवन की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीसी एलेवन की टीम ने 5 .3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरव को दिया गया। जिन्होंने कि दो ओवर की गेंदबाजी में 10 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में किशोर पासवान व अंकज कुमार थे ।

कमेंटेटर के रूप में अनितेश कश्यप, सुनील पासवान व चंदन ने रोचक कमेंट्री कीए। वही स्कोरर की भूमिका में करण व पियूष थे। मैच से पूर्व उद्घाटनकर्ता के रूप में ग्राम पंचायत दरियापुर के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर पप्पू यादव, विजय चौधरी पंकज शाह, रविंद्र यादव अभिषेक पासवान,सूरज कुमार, दिलकश, राजेश, सौरभ, प्रीतम, दशमन ,धर्मेंद्र व रिंकू आदि के अलावा दूर-दराज से सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!