Homeप्रदेशबिहार:शराबबंदी पर सख्ती;मंत्री मदन साहनी ने दिया 100% जब्त शराब विनष्ट करने...

बिहार:शराबबंदी पर सख्ती;मंत्री मदन साहनी ने दिया 100% जब्त शराब विनष्ट करने का लक्ष्य, राजधानी-तेजस एक्सप्रेस में चलेगा विशेष जांच अभियान


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को मंत्री मदन साहनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में SSB, रेल, RPF, एयरपोर्ट और मद्यनिषेध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने अवैध शराब के विनष्टीकरण, तस्करी पर अंकुश और अंतर-विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।

1. 100% जब्त शराब विनष्ट करने का लक्ष्य

मंत्री मदन साहनी ने कहा कि जब्त अवैध शराब के विनष्टीकरण में तेजी लाई जाए। सभी जिलों में जब्त शराब के 100 प्रतिशत विनष्टीकरण का लक्ष्य तय कर समयबद्ध कार्रवाई हो। सभी मालखानों का नियमित सत्यापन और निरीक्षण होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।



2. बड़े तस्करों पर होगी FIR

मंत्री ने अवैध शराब के कारोबार में लगे बड़े तस्करों और संचालकों पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई और जरूरत पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया।

3. चेकपोस्ट-सीमा पर सख्ती, बड़े वाहनों की जांच

सीमावर्ती क्षेत्रों और चेकपोस्टों पर निगरानी और सख्त होगी। राज्य में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों की गहन जांच होगी। शराब की खेप सीमा में घुसने से पहले ही जब्त करने के लिए विशेष अभियान चलेगा।

4. राजधानी-तेजस एक्सप्रेस में विशेष जांच दल

रेल मार्ग से तस्करी रोकने के लिए रेलवे प्रशासन को समन्वित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बिहार आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख ट्रेनों में विशेष जांच दलों से नियमित अभियान चलेगा।

5. पटना एयरपोर्ट पर जागरूकता अभियान

मंत्री ने पटना एयरपोर्ट निदेशक सी.पी. द्विवेदी को निर्देश दिया कि हवाई यात्रियों के बीच व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएं। एयरपोर्ट परिसर में सूचना पट्ट, डिजिटल डिस्प्ले और उद्घोषणाओं से यात्रियों को बिहार में लागू शराबबंदी कानून की जानकारी दी जाए।

सभी एजेंसियां मिलकर करेंगी काम

बैठक में तय हुआ कि शराबबंदी के लिए सभी विभाग और एजेंसियां समन्वित रूप से काम करेंगी। सूचना-साझाकरण तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार नशामुक्त समाज के संकल्प पर प्रतिबद्ध है और कानून तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

बैठक में सचिव अजय यादव, आयुक्त उत्पाद अंशुल अग्रवाल, IG SSB निशित कुमार उज्वल, IG रेल पंकज कुमार राज, DIG मद्य निषेध अजय कुमार पाण्डेय, दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, कटिहार, DDU RPF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
89 %
2.2kmh
96 %
Thu
26 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Mon
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!