Homeप्रदेशबिहार: मोतिहारी में बंद चीनी मिल फिर शुरू होगी, सीएम सम्राट चौधरी...

बिहार: मोतिहारी में बंद चीनी मिल फिर शुरू होगी, सीएम सम्राट चौधरी ने की कई बड़ी घोषणाएं


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी चंपारण को 285 करोड़ की 145 विकास योजनाओं की सौगात दी।


मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं:

– मोतिहारी की बंद चीनी मिल को पुनः शुरू करने का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
– बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज और तारामंडल का निर्माण होगा।
– मोतिहारी में मदर डेयरी से भी बड़ा डेयरी प्लांट और अटल कला भवन बनेगा।
– मोतीझील किनारे मरीन ड्राइव (रोइंग क्लब से चिकनीघाट-अगरवा तक पथ एवं नाला निर्माण)।
– मत्स्य समृद्धि क्लस्टर और फिश प्रोसेसिंग प्लांट, तेतरिया में एक्वाकल्चर पार्क।
– बिहार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के नए कैंपस को केंद्र की मंजूरी – राज्य सरकार 50% लागत वहन करेगी।

सीएम ने कहा कि वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और रक्सौल में एयरपोर्ट बन रहा है और मोतिहारी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। 2030 से पहले 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी/रोजगार देने का लक्ष्य है।

इससे पहले सीएम ने सहयोग शिविर का निरीक्षण किया, जहां 9,214 स्वयं सहायता समूहों को 211 करोड़ का बैंक लिंकेज और दिव्यांगों को बैटरी ट्राईसाइकिल दी गई।

मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राधामोहन सिंह सहित कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
87 %
7.9kmh
95 %
Tue
28 °
Wed
27 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!