Homeक्राइमशराब के नशे में थाना पहुंचा ग्रामीण चिकित्सकः जांच में हुई पुष्टि,...

शराब के नशे में थाना पहुंचा ग्रामीण चिकित्सकः जांच में हुई पुष्टि, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कल भेजा जाएगा जेल

शराब के नशे में थाना पहुंचा ग्रामीण चिकित्सक, जांच में हुई पुष्टि

टेटिया बंबर। टेटिया बंबर थाना परिसर में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक ग्रामीण चिकित्सक शराब के नशे में किसी काम से थाना पहुंच गया। थाना परिसर में उसकी गतिविधियों और हाव-भाव को देखकर पुलिस को उसके नशे में होने का संदेह हुआ।

बताया गया कि ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार किसी कार्य को लेकर टेटिया बंबर थाना पहुंचे थे। उस समय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर रंजीत कुमार के असामान्य हाव-भाव पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने तत्काल ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसका मेडिकल जांच भी कराया। मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि रंजीत कुमार नशे की हालत में थाना परिसर पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें भी शराब सेवन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गिरफ्तार रंजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
87 %
7.9kmh
95 %
Tue
28 °
Wed
27 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!