शामपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाखुर जंगली इलाके में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी कर हथियार निर्माण से जुड़े कई उपकरण और संदिग्ध सामग्री बरामद की। मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार जब्त किए गए तथा एक हथियार तस्कर व निर्माता को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि जब्त सामान की जांच की जा रही है और पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा। क्षेत्र में संभावित आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
ब्रेकिंग:घोड़ाखुर जंगल में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद
Munger
clear sky
18.3
°
C
18.3
°
18.3
°
38 %
2.4kmh
0 %
Thu
18
°
Fri
28
°
Sat
29
°
Sun
29
°
Mon
31
°



