Homeप्रदेशभागलपुर: चंद्रभानपुर में महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा,

भागलपुर: चंद्रभानपुर में महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा,

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर ग्राम में होने जा रहे श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई कलश शोभायात्रा की शुरुआत उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज गंगा घाट पर विद्वान पंडित अशोक शास्त्री जी के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ संकल्प गंगाजल का करवाया गया और कलश यात्रा प्रारंभ होकर अकबरनगर के रास्ते कंझिया बाईपास होते हुए यज्ञ स्थल के लिए पहुंची।

इस कलश शोभा यात्रा में कुल मिलाकर 1100 कुमारी कन्या व महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ लक्ष्मी माता के जयकारे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे ज्ञात हो कि मुख्य यजमान के रूप में बोंगी मंडल व उनकी धर्मपत्नी पदमा देवी व राजहंस कुमार मंडल उनकी धर्मपत्नी श्वेता देवी है । जबकि मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप थे। यज्ञाचार्य के रूप में  मनोकामना नाथ नाथनगर के विद्वान पंडित श्री अशोक शास्त्री जी के द्वारा सोमवार को अग्नि मंथन का कार्य किया जाएगा ।इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा व श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा दो पालियां में होगी ।

कथावाचक के रूप में पूज्या सुश्री राजलक्ष्मी जी एवं परम पूज्य बाल व्यास आनंद राज जी वृंदावन उत्तर प्रदेश से पधार रहे हैं जिनके द्वारा कथा कही जाएगी।  मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम रंजन कुमार, संयोजक सह स्वागतकर्ता उपेंद्र प्रसाद मंडल अधिवक्ता, उपाध्यक्ष मलेश्वर मंडल ,सचिव जगदीश मंडल ,उपसचिव जागेश्वर मंडल ,कोषाध्यक्ष धनंजय मंडल, उपकोषाध्यक्ष संजय ठाकुर एवं राजू मंडल है । जबकि इस कलश शोभायात्रा में ग्राम पंचायत दरियापुर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, वर्तमान मुखिया आलोक कुमार, समाजसेवी शिवशंकर झा के अलावा कई जनपद निधि के साथ-साथ गणमान्य लोग के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
10 %
6.9kmh
58 %
Mon
43 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!