Homeदेश - विदेशमालदा मंडल द्वारा गहन टिकट जांच एवं ‘RailOne’ ऐप जागरूकता अभियान आयोजित

मालदा मंडल द्वारा गहन टिकट जांच एवं ‘RailOne’ ऐप जागरूकता अभियान आयोजित




Malda, February 23, 2026:

मालदा मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक, श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में, टिकट रहित और अनियमित यात्रा को रोकने हेतु मालदा मंडल में गहन टिकट जांच अभियान जारी है। इसी पहल के अंतर्गत आज दिनांक 23.02.2026 को *साहिबगंज – शिवनारायणपुर – मिर्ज़ाचौकी – बरहवां – पिरपैंती खंड* में व्यापक टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान का संचालन *वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री कार्तिक सिंह* के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट निरीक्षण टीम और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।

जांच अभियान के दौरान कुल *83 मामलों में ₹42,020 का जुर्माना वसूला गया* । यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 13071 हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस, 53416 जमालपुर–साहिबगंज पैसेंजर और अन्य यात्री ट्रेनों में की गई।



साथ ही, मालदा मंडल द्वारा *साहिबगंज और बरहवां रेलवे स्टेशन पर “RailOne App” जागरूकता अभियान आयोजित किया गया* । यात्रियों को ऐप डाउनलोड कर उसके सुविधाजनक फीचर्स का उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे टिकटिंग और रेलवे सेवाएँ सरल, डिजिटल और सुविधाजनक बन सकें।

“RailOne” ऐप में “यूटीएस ऑन मोबाइल” एवं “रेल कनेक्ट” की सुविधाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे यात्री एक ही लॉग-इन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस उपयोगकर्ता-अनुकूल ऐप के माध्यम से निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध हैं—

• अनारक्षित (सामान्य), आरक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
• लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस
• पीएनआर स्थिति की जानकारी
• कोच एवं प्लेटफॉर्म स्थिति की जानकारी
• टिकट निरस्तीकरण एवं धनवापसी की ट्रैकिंग
• यात्री फीडबैक एवं सहायता सेवाएँ
*• डिजिटल भुगतान के माध्यम से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर 3% की छूट*
*• आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस*

“रेलवन” ऐप की यह पहल डिजिटल पहुँच को सरल बनाने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं नकदरहित लेन-देन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*मालदा मंडल सभी यात्रियों को यह भी सूचित करता है कि दिनांक 01 मार्च 2026 से “UTS on Mobile” ऐप सेवा स्थायी रूप से बंद हो जाएगी। अतः सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे दिनांक 01 मार्च 2026 से पूर्व “RailOne App” डाउनलोड कर इसका उपयोग प्रारंभ करें।*

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
35 %
0.4kmh
9 %
Mon
17 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!