Homeप्रदेशमुंगेर:अग्रहण और बढ़ौना के मुखिया को कर दिया गया पदच्युत, पांच वर्ष...

मुंगेर:अग्रहण और बढ़ौना के मुखिया को कर दिया गया पदच्युत, पांच वर्ष तक नहीं लड़ेंगे चुनाव

मुंगेर डेस्क

पंचायती राज विभाग ने पंचायत स्तर पर संचालित की जाने वाली लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने के आरोप में हवेली खड़गपुर प्रखंड के दो पंचायतों अग्रहण की मुखिया जया किशोरी देवी व बढ़ौना के मुखिया विभाष कुमार निराला को पदच्युत कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के अगले पांच वर्ष तक पंचायत निकायों के किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दिया है।

दोनों पंचायतों के मुखिया पर यह कार्रवाई लोक प्रहरी सह प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर प्रमंडल मुंगेर की अनुशंसा के आधार पर की गई। बताते चलें कि बिहार पंचायत राज अधिनियम के तहत मुखिया के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच व सुनवाई के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को अगले आदेश तक लोक प्रहरी नियुक्त किया गया है। ऐसे में प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा के आधार पर दोनों मुखिया को पदच्युत कर दिया गया है

तत्कालीन डीएम अवनीश कुमार सिंह ने तीन पंचायतों में क्रियान्वित की गई योजनाओं के जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इस कमेटी की रिपोर्ट में अनियमितता का खुलासा किया गया था। इसके आधार पर जहां मुखिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

वहीं अग्रहण पंचायत के पंचायत सचिव विकास कुमार वर्णवाल को निलंबित कर दिया। इस त्रिसदस्यीय जांच समिति का नेतृत्व तत्कालीन जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वर्तमान सदर एसडीओ कुमार अभिषेक कर रहे थे। जांच प्रतिवेदन की समीक्षा में पाया गया कि अग्रहण पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर वित्तीय अनियमितता बरती गई। साथ ही अभिलेखों में छेड़छाड़ व सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।

बढ़ौना पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए गठित की गई त्रिसदस्यीय जांच कमेटी में निदेशक डीआरडीए, एलएईओ के कार्यपालक अभियंता व एलएईओ के ही कनीय अभियंता शामिल थे।

जांच टीम ने बताया था कि नवीन मंडल के घर से रामजी मंडल के घर तक सड़क व नाला निर्माण तथा वार्ड संख्या नौ में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत, वार्ड संख्या 12 के पासवान टोला में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता पाई गई थी। ऐसे में इस पंचायत के मुखिया विभाष कुमार निराला के अलावा कई अन्य सरकारी कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब इन मामलों में दोनों पंचायतों के मुखिया को पंचायती Icse विभाग ने पदच्युत कर दिया है।

#havelikharagpur #Kharagpur #mukhiya

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!