Homeक्राइममुंगेर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: गिट्टी लदे हाइवा से 513...

मुंगेर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: गिट्टी लदे हाइवा से 513 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार



मुंगेर|दैनिक हिन्दी न्यूज


मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन से 513 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4617 लीटर बताई जा रही है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश से देवघर होते हुए बिहार लाई जा रही थी, जिसे निर्माण सामग्री की आड़ में छिपाकर तस्करी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गिट्टी लदे हाइवा वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और शामपुर थाना क्षेत्र में हाइवा को पकड़ लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने गिट्टी के नीचे चतुराई से छिपाकर रखे गए 513 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किए। पुलिस के अनुसार, तस्कर शराब को इस तरह छिपाकर ले जा रहे थे ताकि किसी को शक न हो।



इस संबंध में मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक धनबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने का अभियान पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!