Homeप्रदेशहरि सिंह महाविद्यालय में अभाविप का विशाल धरना, कुलपति का पुतला दहन

हरि सिंह महाविद्यालय में अभाविप का विशाल धरना, कुलपति का पुतला दहन



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई हरि सिंह महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हवेली खड़गपुर इकाई द्वारा त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम और परीक्षा शुल्क में वृद्धि के विरोध में जोरदार आंदोलन किया गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर करीब पांच घंटे तक विशाल धरना प्रदर्शन किया तथा विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया।



आंदोलन का नेतृत्व नगर मंत्री आर्यन केशरी और कॉलेज अध्यक्ष अर्पण कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। नगर सह मंत्री मोहित कुमार और शैलब झा ने बताया कि सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-1 के परीक्षा परिणाम में सैकड़ों विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शा दिया गया, जबकि वे परीक्षा में उपस्थित थे। इस गंभीर त्रुटि को सुधारने के लिए बीते दो वर्षों से लगातार आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

जिला एसएफएस सह संयोजक नीतेश मिश्रा और पिंकेश कुमार ने कहा कि सत्र 2025-29 के परीक्षा फॉर्म का शुल्क पहले 600 रुपये था, जिसे नए नोटिस में माइग्रेशन और प्रोविजनल शुल्क जोड़कर 1100 रुपये कर दिया गया है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी और छात्रों के आर्थिक शोषण को दर्शाता है।

धरना और पुतला दहन के दौरान छात्र-छात्राओं ने “भ्रष्ट कुलपति मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति” जैसे नारे लगाए। अभाविप नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मौके पर जिला संयोजक अंकित जायसवाल, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक सत्यम कु निराला, नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, शुभम केशरी,नगर मंत्री आर्यन केशरी,कॉलेज अध्यक्ष अर्पण, पिंकेश यादव,नगर सह मंत्री मोहित कुमार, शैलब झा,सुभाष कुमार,सुभम भारद्वाज,वार्ड पार्षद विक्की रॉय ,रविरंजन कुमार,नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम केशरी,श्रेयांश कुमार, शबा,अनुराग,आनंद केशरी,सोनल,आरती,गायत्री,श्वेता,राधा,खुशी, वर्षा एवं सैकड़ो छात्र-छात्र उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!