हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर रविवार 28 दिसंबर को हवेली खड़गपुर में आयोजित विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के शुभारंभ करने
हेतु बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पहुंचने वाले है।
रविवार को उपमुख्यमंत्री सर्वप्रथम राजकीय बुनियादी विद्यालय, खैरा के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं को सुनेंगे। तत्पश्चात सौ शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ एवं निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के क्रम में हवेली खड़गपुर झील के सौंदर्यीकरण एवं नए बोटिंग चैनल का उद्घाटन भी किया जाएगा। वही झील पर स्थित अतिथि भवन में अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे।अस्पताल के शुभारंभ से अनुमंडलवासियों को एक ही छत के नीचे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। वही गंगा से पानी लिफ्ट कर खड़गपुर झील योजना के गति पर चर्चा भी करेंगे।
हवेली खड़गपुर में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारी पूरी, कार्यक्रम की रूप रेखा
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42
°
Wed
43
°
Thu
43
°
Fri
39
°
Sat
39
°



