Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर के 92 लोगों को मिला PM आवास लाभार्थियों को सौंपा...

हवेली खड़गपुर के 92 लोगों को मिला PM आवास लाभार्थियों को सौंपा गया घर की चाबी, कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी रहे मौजूद

Report Piyush Kumar Priyadarshi

हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 92 लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबी सौंपी गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों ने समय पर आवास निर्माण कार्य पूरा किया है।



विभिन्न पंचायतों से लाभार्थियों को चाबी दी गई। आगराहन पंचायत से 8, बढौना से 9, बहीरा से 8, बैजलपुर से 8, बरुई से 2, गंगटा से 9, कौड़िया से 8, मुरादे से 13, नाकि से 9, रमनकाबाद पश्चिम से 7, रमनकाबाद पूर्वी से 1, रतैठा से 9 और मुढेरी पंचायत से लाभार्थी शामिल थे।

कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार, आवास सहायक, पंचायत प्रतिनिधि और सरपंच उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को बधाई दी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना मिल गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!