Homeप्रदेशराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती पर नवोदय...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती पर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम



हवेली खड़गपुर

02 अक्टूबर 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद, मुंगेर के शैक्षणिक परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें प्राचार्य अरुण कुमार के साथ वरीय शिक्षक संजय कुमार, के. सी. कुमार, सुजीत कुमार, राजीव रंजन, बी. एस. ग्रेवाल, श्रीमती नेहा कुमारी और श्रीमती सुधा ब्यूटी शामिल हुए। इसके बाद प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य एवं उपस्थित सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थी कप्तानों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आंग्ल शिक्षक राकेश कुमार ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की अशांति और अस्थिरता के दौर में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत और भी प्रासंगिक हो गए हैं। साथ ही उन्होंने शास्त्री जी की सादगीपूर्ण किंतु दृढ़ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्राचार्य अरुण कुमार ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सरलता की प्रतिमूर्ति इन दोनों विभूतियों को नमन करते हुए नवोदय परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
66 %
2.3kmh
90 %
Fri
31 °
Sat
37 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!